Welcome to नवीन दुनिया   Click to listen highlighted text! Welcome to नवीन दुनिया
Uncategorized
Trending

तेंदूखेड़ा में दो बाइक सवारों की सीधी टक्कर, दो की मौत तीन गंभीर दो साल का मासूम जबलपुर रेफर

तेंदूखेड़ा में दो बाइक सवारों की सीधी टक्कर, दो की मौत तीन गंभीर दो साल का मासूम जबलपुर रेफर

तेंदूखेड़ा में दो बाइक सवारों की सीधी टक्कर, दो की मौत तीन गंभीर दो साल का मासूम जबलपुर रेफर

दमोह जिले के तेंदूखेड़ा थाना क्षेत्र के नरगवा टेक के पास बुधवार सुबह दस बजे दो बाइक सवारों की आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसे में दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीन अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को तत्काल उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। घायलों की गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर किया गया है। वही दो साल के मासूम को जबलपुर रेफर किया गया। पुलिस ने मृतकों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है।
*ऐसे हुई घटना*
आशु पिता भाईलाल बेन निवासी बमोहरी अपने पिता के साथ बड़े भाई की शादी की न्योता देने बाइक से सहजपुर गये थे। वहां से बुधवार सुबह वापस लौट रहे थे
दूसरी बाइक पर राजू पिता सुक्खी अहिरवार निवासी दोनी निवासी अपनी पत्नी और दो वर्षीय बच्चे के साथ मागदुपूरा में शादी में शामिल होकर वहां से वापस अपने घर आ रहे थे।
दोनों बाइक काफी तेज रफ्तार में थी। नरगवा की टेक पर उनकी आपस में टक्कर हो गई।
घटना मे ही राजू अहिरवार और आशु बेन की मौके पर मौत हो गई। जबकि राजू की पत्नी आशा अहिवाल और दो वर्षीय बच्चा गंभीर रूप से घायल गो गया।
वही आशु की बाइक पर बैठे पिता को भी चोट आई है।
घटना की जानकारी लगते ही तेंदूखेड़ा एसडीओपी अर्चना अहीर, तेंदूखेड़ा टीआई आरआर बागरी स्वस्थ केंद्र पहुंचे। घटना में दो वर्षीय बच्चा बुरी तरह घायल हुआ था। एसडीओपी अर्चना अहीर ने उसके स्वस्थ की जानकारी ली। डाक्टरों ने बच्चे को जबलपुर रिफर करने की बात कही।
एसडीओपी अर्चना अहीर ने बताया कि नरगवा की टेक पर दो बाइक सवारों की आपस में टक्कर हुई है। जिसमें दो लोगों की मौत हुई है और तीन लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। मामले में जांच की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!