Welcome to नवीन दुनिया   Click to listen highlighted text! Welcome to नवीन दुनिया
Uncategorized

स्पा सेंटर में चल रहा था अनैतिक खेल: आपत्तिजनक सामग्री के साथ ग्राहक और 3 युवतियां गिरफ्तार

स्पा सेंटर में चल रहा था अनैतिक खेल: आपत्तिजनक सामग्री के साथ ग्राहक और 3 युवतियां गिरफ्तार

स्पा सेंटर में चल रहा था अनैतिक खेल: आपत्तिजनक सामग्री के साथ ग्राहक और 3 युवतियां गिरफ्तार

दमोह जिले के सिटी कोतवाली थाना अंतर्गत तीन गुल्ली चौराहा स्थित एक स्पा सेंटर पर अनैतिक गतिविधियों की सूचना मिलने पर सिटी कोतवाली टीआई मनीष कुमार के नेतृत्व में पुलिस ने छापामार कार्रवाई की। छापे में पुलिस ने मौके से तीन युवक और तीन युवतियों को संदिग्ध परिस्थितियों में पाते हुए हिरासत में लिया। इस दौरान पुलिस ने स्पा सेंटर से आपत्तिजनक सामग्री भी जब्त की है। हिरासत में लिए गए सभी लोगों से पूछताछ की जा रही है।

पूछताछ के लिए हिरासत में लिया

जानकारी अनुसार शहर में संचालित रेड डोर स्पा सेंटर में अनैतिक गतिविधियों की सूचना के आधार पर गठित टीम ने दबिश देकर स्पा सेंटर से ग्राहक के रूप में मौजूद तीन युवक भगवानदास, अंकुर और पप्पू को संदिग्ध स्थिति में पकड़ा। वहीं तीन युवतियों को भी पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया।

संचालक मुहम्मद आफताब अली रीवा निवासी

प्रारंभिक जांच में स्पा सेंटर का संचालक मुहम्मद आफताब अली निवासी रीवा का होना सामने आया है। मामले में अनैतिक व्यापार (निवारण) अधिनियम के तहत कार्रवाई की जा रही है। पुलिस का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद मामले की वास्तविक स्थिति स्पष्ट होगी और साक्ष्यों के आधार पर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

नवीन दुनिया

न्यूज़ और विज्ञापन के लिए संपर्क करें नवीन दुनिया 9111313826

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!