द्वारका–सोमनाथ के लिए रवाना हुई तीर्थ यात्रा ट्रेन, 468 यात्री हुए रवाना
द्वारका–सोमनाथ के लिए रवाना हुई तीर्थ यात्रा ट्रेन, 468 यात्री हुए रवाना


-
द्वारका–सोमनाथ के लिए रवाना हुई तीर्थ यात्रा ट्रेन, 468 यात्री हुए रवाना
राज्यमंत्री धर्मेंद्र सिंह लोधी ने दमोह रेलवे स्टेशन पर हरी झंडी दिखाकर ट्रेन को किया रवाना
दमोह। मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना के तहत दमोह जिले के तीर्थयात्रियों को लेकर द्वारका–सोमनाथ यात्रा की विशेष ट्रेन सोमवार रात दमोह रेलवे स्टेशन से रवाना हुई। रात करीब 11 बजे प्रदेश के संस्कृति, पर्यटन, धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व राज्यमंत्री धर्मेंद्र सिंह लोधी ने हरी झंडी दिखाकर ट्रेन को रवाना किया।


यात्रा के दौरान रेलवे स्टेशन पर तीर्थयात्रियों और उनके परिजनों में उत्साह का माहौल रहा। राज्यमंत्री धर्मेंद्र सिंह लोधी ने यात्रियों से मुलाकात कर उन्हें पुष्पगुच्छ भेंट किए और मंगलमय तीर्थ यात्रा की शुभकामनाएं दीं।

मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना के तहत दमोह जिले से कुल 468 तीर्थयात्री द्वारका और सोमनाथ के दर्शन के लिए रवाना हुए हैं। विशेष ट्रेन को रवाना किए जाने के दौरान बड़ी संख्या में स्थानीय लोग एवं संबंधित अधिकारी-कर्मचारी भी मौजूद रहे।
नवीन दुनिया | दमोह



