Welcome to नवीन दुनिया   Click to listen highlighted text! Welcome to नवीन दुनिया
मध्य प्रदेश

स्वतंत्रता दिवस समारोह की फाइनल रिहर्सल सम्पन्न, परेड में दिखा अनुशासन और देशभक्ति का जज्बा

स्वतंत्रता दिवस समारोह की फाइनल रिहर्सल सम्पन्न, परेड में दिखा अनुशासन और देशभक्ति का जज्बा

स्वतंत्रता दिवस समारोह की फाइनल रिहर्सल सम्पन्न, परेड में दिखा अनुशासन और देशभक्ति का जज्बा

दमोह, 13 अगस्त 2026। प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी स्वतंत्रता दिवस समारोह पूरे उत्साह, उमंग एवं गरिमामय वातावरण में मनाया जाएगा। स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियों को अंतिम रूप देने के उद्देश्य से आज 13 अगस्त 2026 को प्रातः 09:00 बजे तहसील ग्राउंड, दमोह में स्वतंत्रता दिवस समारोह की फुल ड्रेस फाइनल रिहर्सल आयोजित की गई।

फाइनल रिहर्सल के दौरान दमोह कलेक्टर श्री प्रताप नारायण यादव (IAS) एवं पुलिस अधीक्षक दमोह श्री आनंद कलादगि (IPS) द्वारा परेड का निरीक्षण कर स्वतंत्रता दिवस समारोह की व्यवस्थाओं एवं तैयारियों का जायजा लिया गया। इस अवसर पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक दमोह श्री सुजीत सिंह भदौरिया, नगर पुलिस अधीक्षक एच.आर. पांडेय, कोतवाली थाना प्रभारी मनीष कुमार, रक्षित निरीक्षक राघवेन्द्र सिंह कुशवाह सहित पुलिस एवं प्रशासन के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।

परेड में दिखा अनुशासन और देशभक्ति का जज्बा

फुल ड्रेस रिहर्सल के दौरान पुलिस जवानों द्वारा शानदार एवं अनुशासित परेड का प्रदर्शन किया गया। परेड का नेतृत्व प्रशिक्षु उपपुलिस अधीक्षक श्री शिवप्रसाद कंगीली द्वारा किया गया। पुलिस अधीक्षक श्री आनंद कलादगि ने जवानों के उत्तम टर्न आउट, अनुशासन, कदमताल एवं परेड प्रदर्शन की सराहना की।

इसके साथ ही एनसीसी, स्काउट एवं विभिन्न स्कूलों के छात्र-छात्राओं द्वारा प्रस्तुत आकर्षक एवं अनुशासित प्रदर्शन की भी पुलिस अधीक्षक द्वारा प्रशंसा की गई। रिहर्सल के दौरान सशस्त्र पुलिस जवानों द्वारा हर्ष फायर किया गया। पुलिस अधीक्षक द्वारा परेड की सलामी ली गई।

पुलिस बैंड द्वारा राष्ट्रगान की मधुर प्रस्तुति दी गई, जिस पर उपस्थित सभी अधिकारियों, कर्मचारियों एवं नागरिकों ने सावधान मुद्रा में खड़े होकर राष्ट्रगान के प्रति सम्मान एवं राष्ट्रभक्ति की भावना व्यक्त की।

सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भी हुआ अभ्यास

फाइनल रिहर्सल के दौरान स्वतंत्रता दिवस समारोह में माननीय मुख्यमंत्री महोदय के अभिभाषण के वाचन में लगने वाले समय का भी अभ्यास कराया गया। इसके साथ ही स्कूली छात्र-छात्राओं द्वारा देशभक्ति गीतों पर शानदार नृत्य एवं विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी गई।

बच्चों के उत्साह एवं देशभक्ति से ओत-प्रोत प्रस्तुतियों ने रिहर्सल में उपस्थित सभी लोगों में भी उत्साह एवं राष्ट्रभक्ति का संचार किया। सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के दौरान पूरा वातावरण देशभक्ति के रंग में रंगा नजर आया।

15 अगस्त के मुख्य समारोह के लिए दिए आवश्यक निर्देश

कलेक्टर श्री प्रताप नारायण यादव एवं पुलिस अधीक्षक श्री आनंद कलादगि ने संबंधित अधिकारियों एवं जवानों को निर्देशित किया कि स्वतंत्रता दिवस समारोह के दौरान उत्तम टर्न आउट, अनुशासन, समयबद्धता एवं पूर्ण निष्ठा के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करें।

अधिकारियों ने उपस्थित सभी पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों से 15 अगस्त के मुख्य समारोह में पूरे अनुशासन, गरिमा एवं राष्ट्रभक्ति की भावना के साथ सहभागिता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

फाइनल रिहर्सल के सफल आयोजन के साथ स्वतंत्रता दिवस के मुख्य समारोह की तैयारियों को अंतिम रूप दिया गया। 15 अगस्त को आयोजित होने वाले मुख्य समारोह में पुलिस, प्रशासन, एनसीसी, स्काउट एवं विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राओं की सहभागिता रहेगी।

नवीन दुनिया

न्यूज़ और विज्ञापन के लिए संपर्क करें नवीन दुनिया 9111313826

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!