पुलिस अधीक्षक कार्यालय में जनसुनवाई, फरियादियों की शिकायतों का हुआ त्वरित निराकरण
पुलिस अधीक्षक कार्यालय में जनसुनवाई, फरियादियों की शिकायतों का हुआ त्वरित निराकरण

पुलिस अधीक्षक कार्यालय में जनसुनवाई, फरियादियों की शिकायतों का हुआ त्वरित निराकरण
दमोह। आमजन की समस्याओं के त्वरित एवं पारदर्शी निराकरण और पुलिस-जनता के बीच बेहतर संवाद स्थापित करने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक कार्यालय दमोह में साप्ताहिक जनसुनवाई का आयोजन किया गया।

पुलिस अधीक्षक श्री आनंद कलादगि (IPS) के निर्देशन में आयोजित जनसुनवाई में जिले के दूर-दराज और ग्रामीण क्षेत्रों से पहुंचे फरियादियों ने अपनी शिकायतें और आवेदन पुलिस अधिकारियों के समक्ष रखे। अधिकारियों ने लोगों की समस्याओं को गंभीरता और संवेदनशीलता के साथ सुना और संबंधित अधिकारियों को समयबद्ध निराकरण के निर्देश दिए।

जनसुनवाई के दौरान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री सुजीत सिंह भदौरिया एवं डीएसपी श्री सौरभ त्रिपाठी ने फरियादियों से रूबरू होकर उनकी समस्याएं सुनीं।
पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर प्राप्त शिकायतों के निष्पक्ष और समयबद्ध समाधान के लिए संबंधित थाना प्रभारियों एवं अनुविभागीय अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए गए। वहीं कई मामलों का मौके पर ही निराकरण भी कराया गया।
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जनसुनवाई का उद्देश्य आमजन को अपनी समस्याएं सीधे पुलिस अधिकारियों तक पहुंचाने का अवसर देना और शिकायतों का प्रभावी तरीके से निराकरण सुनिश्चित करना है।
जनसुनवाई में पहुंचे फरियादी, पुलिस अधिकारियों द्वारा शिकायतें सुनते हुए विजुअल।

उपस्थित अधिकारी:
जनसुनवाई में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री सुजीत सिंह भदौरिया, डीएसपी श्री सौरभ त्रिपाठी, महिला थाना प्रभारी निरीक्षक फेमिदा खान, शिकायत शाखा प्रभारी गरिमा मिश्रा, साइबर शाखा प्रभारी अभिषेक पटेल सहित अन्य पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।
:
दमोह पुलिस की इस पहल से आमजन को अपनी शिकायतें सीधे वरिष्ठ अधिकारियों तक पहुंचाने और उनके त्वरित निराकरण की उम्मीद बनी है।


टैगलाइन:
“जनता की समस्या, पुलिस की प्राथमिकता—जनसुनवाई से समाधान की पहल।”



