मानवता की मिसाल बने कोतवाली टीआई मनीष कुमार, अचेत व्यक्ति को पहुंचाया अस्पताल
मानवता की मिसाल बने कोतवाली टीआई मनीष कुमार, अचेत व्यक्ति को पहुंचाया अस्पताल

मानवता की मिसाल बने कोतवाली टीआई मनीष कुमार, अचेत व्यक्ति को पहुंचाया अस्पताल
दमोह। पुलिस का नाम अक्सर कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए लिया जाता है, लेकिन कई अवसर ऐसे भी आते हैं जब पुलिस अपनी संवेदनशीलता और मानवता से लोगों का दिल जीत लेती है। ऐसा ही एक सराहनीय उदाहरण दमोह में देखने को मिला।

रत्नेश सालोमन के समीप सड़क किनारे एक व्यक्ति अचेत अवस्था में पड़ा हुआ था। उसी दौरान वहां से गुजर रहे कोतवाली थाना प्रभारी मनीष कुमार की नजर उस व्यक्ति पर पड़ी। उन्होंने तत्काल अपना वाहन रुकवाया और मौके पर पहुंचकर व्यक्ति की स्थिति का जायजा लिया।
टीआई मनीष कुमार ने आसपास मौजूद लोगों से पानी मंगवाकर अचेत व्यक्ति के चेहरे पर डलवाया, ताकि उसे होश में लाने का प्रयास किया जा सके। इसके साथ ही उन्होंने तत्काल डायल-112 सेवा को मौके पर बुलाया और प्राथमिक सहायता उपलब्ध कराते हुए अचेत व्यक्ति को उपचार के लिए जिला अस्पताल भिजवाया।


पुलिस की इस त्वरित कार्रवाई और मानवीय संवेदनशीलता की लोगों ने खुले दिल से सराहना की। स्थानीय नागरिकों का कहना है कि पुलिस केवल अपराध नियंत्रण तक सीमित नहीं है, बल्कि जरूरतमंदों की मदद के लिए भी हमेशा तत्पर रहती है। कोतवाली टीआई मनीष कुमार की इस पहल ने यह साबित कर दिया कि पुलिस का सबसे बड़ा धर्म मानव सेवा और जनसुरक्षा है।



