Welcome to नवीन दुनिया   Click to listen highlighted text! Welcome to नवीन दुनिया
मध्य प्रदेश

बात-बात पर पत्थरों से कुचलकर हमला, युवक गंभीर, आरोपी पर 109 बीएनएस का केस दर्ज

  बात-बात पर पत्थरों से कुचलकर हमला, युवक गंभीर, आरोपी पर 109 बीएनएस का केस दर्ज

मौके पर टीआई कोतवाली मनीष कुमार एएसआई राकेश सहित पुलिस मौजूद  (DAMOH)

 

 

दमोह. सिटी कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत बड़ापुरा में मामूली विवाद पर एक युवक पर पत्थरों से कुचलकर जानलेवा हमला कर दिया गया. घायल की हालत गंभीर बनी हुई है।प्राप्त जानकारी के अनुसार बड़ापुरा बजरिया वार्ड 8 निवासी कल्लू उर्फ कमलेश पिता राजकुमार अहिरवार उम्र 28 वर्ष पर सामान्य बात को लेकर हमला हुआ.आरोपी ने पत्थरों से उसके सिर, मुंह और शरीर के अन्य हिस्सों पर वार कर उसे लहूलुहान कर दिया.गंभीर हालत में घायल को दमोह जिला अस्पताल लाया गया. डॉक्टर ऐश्वर्य प्रताप राजपूत और डॉक्टर आशुतोष पटेल ने प्राथमिक इलाज के बाद उसे जबलपुर रेफर कर दिया. सिर और मुंह में गंभीर चोट के कारण युवक की हालत नाजुक बताई जा रही है.घटना की जानकारी मिलते ही सिटी कोतवाली टीआई मनीष कुमार, चौकी प्रभारी एएसआई राकेश पाठक के साथ जिला अस्पताल पहुंचे. उन्होंने घायल और परिजनों से घटना की जानकारी ली.पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 109 बीएन एस के तहत मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!